खबर CG22
आपकी खबर, आपकी आवाज़ · भाटापारा से छत्तीसगढ़ तक
दिनांक लोड हो रहा है... समय लोड हो रहा है...

Taaza Khabar

6/recent/ticker-posts

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में चक्रवात का असर: एक दिन में 23.6 मिमी औसत बारिश, पलारी में सबसे ज्यादा वर्षा |

 

बलौदाबाजार | खबर CG22

अर्नब चक्रवात के प्रभाव से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बारिश का दौर जारी है। 29 अक्टूबर 2026 को जिले में कुल 212.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि औसत वर्षा 23.6 मिलीमीटर रही। इस दौरान पलारी तहसील में सबसे अधिक 40.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

पलारी में सर्वाधिक, भाटापारा में 15 मिमी बारिश

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को जिले की विभिन्न तहसीलों में दर्ज वर्षा का विवरण इस प्रकार है:

  • टुण्डरा – 27 मिमी
  • बलौदाबाजार – 27 मिमी
  • पलारी – 40.6 मिमी
  • लवन – 22 मिमी
  • सुहेला – 32 मिमी
  • सिमगा – 15 मिमी
  • कसडोल – 18.7 मिमी
  • भाटापारा – 15 मिमी
  • सोनाखान – 15.3 मिमी

जिले में 212.6 मिमी वर्षा दर्ज

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जिले की नौ तहसीलों में कुल 212.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसकी औसत वर्षा 23.6 मिलीमीटर बताई गई है। तहसीलवार आंकड़ों में पलारी पहले स्थान पर रहा, जबकि सिमगा और भाटापारा में 15-15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

खबर CG22 — आपकी खबर, आपकी आवाज़।


Post a Comment

0 Comments